2023 में देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, हालांकि हर शहर इसे मनाता है। महाराष्ट्र के शहर में गणपति के बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं और लोगों की भीड़ उनके दर्शन करने के लिए उमड़ती है, ऐसा किसी और शहर में नहीं देखा जा सकता।
लेकिन कभी आपने ये गौर किया है कि गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना जैसे शहरों में अधिक लोकप्रिय है। यहां गणेश जी के बड़े-बड़े पंडाल लगते हैं। हर एक घर में गणेश जी की प्रतिमा भव्य स्वागत कर के लाई जाती है। पूरा मुंबई शहर गणेश चतुर्थी के रस में सरोकार रहता है।