कौन होगा विलेन ?
सिंघम अगने को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई है। वहीं, अब फिल्म के विलेन के रोल में अर्जुन कपूर को लेने की खबर आई है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में कन्फर्म किया है कि रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में विलेन के किरदार के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल कर लिया है। एक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नई एंट्री हैं।
चार सुपर कॉप से होगी विलेन की लड़ाई
रोहित शेट्टी इस बात को छिपाकर रखना चाहते हैं कि सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर हीरो नहीं, बल्कि विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म में उनका सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाला है। सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर बतौर विलेन चार सुपर कॉप सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम से भिड़ते हुए नजर आएंगे।