वेतनवृद्धि है या मजाक 

Comments · 48 Views

अकुशल से उच्च कुशल तक श्रमिकों के वेतन में मात्र 50 रु. की बढ़ोतरी, इस महंगाई में इसमें क्या खरीदेंगे क्या बचाएंग?

इंदौर। प्रदेश सरकार द्वारा दैनिक वेतनभोगी और श्रमिकों की वेतनवृद्धि कर नई दरें 1 अक्टूबर से लागू की गई। श्रमायुक्त कार्यालय मप्र शासन इंदौर ने बढ़ी दरों का जो स्लैब जारी किया उसके अनुसार चारों श्रेणी अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल के शासकीय कार्यालयों से लेकर निजी सेक्टर में कार्य करने वाले दैनिक वेतनभोगी और श्रमिकों की 2 रुपए रोज अर्थात महीने में 26 दिन के मान से औसत 50 रुपए महीना वेतनवृद्धि की गई। अब इतने में श्रमिक क्या खरीदेंगे और क्या बचाएंगे, इसे लेकर उनमें नाराजगी है।
अधिकांश श्रमिक संगठन भी प्रदेश सरकार के फैसले से असहमत हैं। उनका कहना है कि मप्र शासन को लगातार बढ़ती महंगाई एवं श्रमिकों की माली हालत देखकर निर्णय लेना चाहिए था। जो वृद्धि की है वह मजाक है। अखिल भारतीय उपभोक्ता औसत सूचकांक 401.71 रुपए है, कम से कम उसके अनुसार वेतनवृद्धि करना श्री श्रमिक संगठनों के अनुसार जिले में नगरीय निकाय व शासकीय कार्यालय में 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं जबकि निजी सेक्टर में तो 2 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।
ऐसे समझें 2 रुपए रोज की वृद्धि का गणित
यदि नगरीय निकाय आदि में काम करने वाले कर्मचारियों की वेतनवृद्धि का स्लैब देखें तो मूल वेतन में कोई बदलाव नहीं किया है। इनके परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें 2 रुपए (1.88 से 1.92 रुपए) रोज और 26 कार्य दिवस के रूप में औसत एक माह के 50 रुपए बढ़ाए हैं। श्रमायुक्त मन्त्र शासन द्वारा जारी आदेश में (अनुसूची-अ : 67 अनुसूची नियोजनों में मासिक एवं दैनिक वेतन दरें, जिसमें परिवर्तनशील
महंगाई भत्ता शामिल है।) स्लैब को देखें तो अकुशल को रोज 250 रुपए मूल वेतन व 141.35 रुपए परिवर्तनशील महंगाई भत्ता शामिल कर कुल 391 रुपए रोज और 10175 रुपए प्रतिमाह थे। इसमें 1 अक्टूबर-2024 से लागू दर देखें तो मूल वेतन तो 250 रुपए ही है जबकि परिवर्तनशील महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 143.27 रुपए किया। इस प्रकार 1 अक्टूबर से रोज कुल 393 रुपए अर्थात प्रतिमाह औसत वेतन 10225
रुपए किया गया। इसी प्रकार उच्च कुशल श्रेणी का स्लैब देखें तो पहले रोज मूल वेतन 274.42 रुपए, था, इसमें 152.88 रुपए परिवर्तनशील महंगाई भत्ता शामिल कर रोज 527 रुपए और प्रतिमाह 13710 रुपए वेतन मिलता था। नई दर लागू होने पर मूल वेतन तो वही है जबकि परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में 2 रुपए की वृद्धि करते हुए रोज 154.81 रुपए किया है। इस प्रकार रोज कुल वेतन 529 रुपए और प्रतिमाह 13760 रुपए हुआ है।
अनुसूची-अ : 67 अनुसूची नियोजनों में मासिक एवं दैनिक वेतन दरें ...
श्रमिकों का वर्ग कुल वेतन पुराना
अकुशल अर्द्धकुशल कुशल उच्चकुशल
प्रतिदिन / प्रतिमाह
391.35/10175
424.31/11032
477.31/12410
527.31/13710
कुल वेतन नवीन प्रतिदिन / प्रतिमाह
श्रमिकों का वर्ग
393.27/10225
अकुशल
426.23/11082
अर्द्धकुशल
479.23/12460
529.23/13760
नोट पुरानी अर्थात दिनांक 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक और नई यानी 1 अक्टूबर-2024 से 31 मार्च 2025 तक देव
कुशल उच्चकुशल
कुल वेतन प्रतिदिन / प्रतिमाह 278.88/9825 410.85/10682 463.85/12060 513.85/13360
1 अक्टूबर-2023 से 31 मार्च 2024 तक 
Comments
Chon Din 4 d

https://epiccarry.com/wow/nerubar-palace/